Today Breaking News

लखनऊ से गाजीपुर समेत पूर्वांचल के जिलों में जाना महंगा, रोडवेज बस का किराया बढ़ा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक मई से टोल लिए जाने की शुरुआत के बाद रोडवेज बसों का किराया भी महंगा हो गया है। परिवहन निगम प्रशासन ने लखनऊ से तीन शहरों के बीच चलने वाली बसों का किराया 61 रुपये बढ़ा दिया। किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले प्रति यात्री साधारण और एसी बसों में 61 रुपये तक टोल का अतिरिक्त भार चुकाना पड़ेगा। एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि वर्तमान में आलमबाग बस टर्मिनल से गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया के बीच किराया बढ़ा हैं। नए किराये की दरें ईटीएम मशीन में दर्ज कर दी गई है।

साधारण व एसी बस का किराया

आलमबाग से      किलोमीटर    साधारण बस  एसी जनरथ बस 

आजमगढ़          295                386           565

गाजीपुर            370                471            708

बलिया             413                510            758

आलमबाग से       समय सारणी

आजमगढ़          सुबह 7:00, 7:15, 8:15 व 9:15

गाजीपुर            सुबह 9:00 बजे

बलिया             सुबह 8:00 व 8:30 बजे

'