Today Breaking News

प्रेमिका की दुष्कर्म की शिकायत पर शादी को राजी हुआ प्रेमी, जल्द बंधन में बंधेंगे प्रेमी युगल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. दिल्ली की रहने वाली युवती की प्रेमी से ही शादी होगी। न्यू आगरा पुलिस की पहल के बाद युवक के परिवार वाले तैयार हो गए। पहले युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक के स्वजन से बात की। युवक भी युवती को प्यार करता था। अब जल्द ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

शादी का वादा कर किया शारीरिक शोषण

एसओ न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का वादा करके युवक ने शारीरिक शोषण किया। अब उससे शादी करने से मना कर रहा है। युवक पहले उससे प्यार करता था। मामले मेें मुकदमा लिखा जाता तो रिश्ते की बात नहीं बन पाती। युवती अकेले रह रही थी। पहले पति की मौत हो चुकी है। इस पर युवक के स्वजन से बात की। युवक शादी के लिए तैयार था। उसने बताया कि स्वजन तैयार नहीं हो रहे हैं।

पुलिस ने की स्वजनों से बात

पुलिस ने स्वजन से बात की। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी अपने प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं दी थी। अगर, वो युवती से प्यार करता है तो उन्हें रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। इस पर युवक और युवती शादी के लिए तैयार हो गए। जल्द ही वह कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। युवती भी युवक के घर पर रहने लगी है।

'