Today Breaking News

सीएम योगी आज से दो दिन मथुरा में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 6 जून को मथुरा आएंगे। मुख्यमंत्री यहां रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के कैथ लैब का उद्घाटन किए जाने के अलावा कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की शादी में शामिल होंगे। साथ ही उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 5 वीं बोर्ड बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को शाम 7:15 बजे वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेंगे। यहां कैथ लैब का उद‌्घाटन करने के बाद 8:10 बजे बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे। सीएम बांकेबिहारी मंदिर में 8:25 बजे तक दर्शन-पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद 8:40 बजे सीएम होटल गोवर्धन पैलेस पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र दिव्यांश का विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में भाग लेंगे। यहां सीएम 8:55 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 09:05 बजे वेटरिनरी विवि के वीवीआईपी गेस्टहाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री सुबह 8:15 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे, जहां 8:30 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 8:45 बजे महावन स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचेंगे, जहां 9:15 बजे तक रसखान ससमाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद सीएम 9.15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 5 वीं बोर्ड बैठक लेंगे। 

रसखान समाधि पर इस बैठक के बाद 10:50 बजे रमणरेती आश्रम के सामने हेलीपैड पर से राधाबिहारी इंटर कालेज बरसाना के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 11:10 बजे राधाबिहारी इंटर कालेज के हेलीपैड पर आगमन के बाद 11:25 बजे श्रीराधारानी मंदिर बरसाना पहुंचकर 11:40 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 11:50 बजे बरसाना में विनोद बाबा के आश्रम पर जाएंगे। यहां 12:05 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 12:15 बजे राधाबिहारी इंटर कालेज हेलीपैड से खेरिया एयरपोर्ट आगरा के लिए उड़ान भरेंगे।

'