Today Breaking News

डीसीएम और पिकअप में टक्कर, चालक घायल - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिरनो क्षेत्र के भड़सर खेल के मैदान के पास रविवार की रात गाजीपुर से मऊ जा रही पिकअप में गलत दिशा में आ रही डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक रमेश राम निवासी ग्राम रतसड़ खुर्द (दिलवालपुर) बलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि डीसीएम के मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।