Today Breaking News

Ghazipur Monsoon Update: गाजीपुर में 5 दिन बाद पड़ सकते हैं प्री-मानसून बारिश के छींटे, गर्मी से मिलेगी राहत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur Monsoon Update: प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। गाजीपुर से लेकर आस-पास के जिलों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। प्री-मानसून सिस्टम बनने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज से आगामी 14 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लोकल सिस्टम बनने की स्थिति में बूंदा-बांदी से लेकर वर्षा भी हो सकती है।

Ghazipur Monsoon Update

आसमान से बरस रही आज से बेहाल हुए लोग: गाजीपुर व आस-पास के जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह होते ही आसमान से आग बरस रही है। घर से बाहर निकले पर बदन झुलसने लग रहे हैं। वहीं लोगों की सेहत पर भी गर्मी का असर हो रहा है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को वर्षा का इंतजार है।

15 जून को आ सकता है मानसून: मौसम विज्ञानियों ने इस बार गाजीपुर में आगामी 15 जून मानसून आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के जानकार प्रोफेसर गोविन्द पाण्डेय का कहना है कि आमतौर पर मानसून से 72 घंटे पूर्व प्री-मानसून सेट होता है। ऐसे में आगामी 12-13 जून तक प्री-मानसून के छीटें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान तीन दिनों तक रुक-रुक वर्षा हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

क्या प्री-मानसून की विशेषता: प्री-मानसून की वर्षा गर्मी व आर्द्रता के हालात वाले होते हैं। इस दौरान तेज हवाएं गर्मी से कुछ सुकून देती हैं, लेकिन मानसून में हवा व लंबे समय तक वर्षा से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। प्री-मानसून के बादल ऊपर की ओर जाते हैं। यह अधिक तापमान पर बनते हैं और अकसर शाम को ही बरसते हैं। मानसूनी बादल परतों वाले होते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान तक लंबी दूरी तक जाते हैं। इन परतों में नमी की मात्रा अधिक होती है।

'