Today Breaking News

Ghazipur UP Board Topper List 2022: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विवेक ने किया गाजीपुर टॉप, दीपक दूसरे और अनुष्का तीसरे नंबर पर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur UP Board Topper List 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्‍कूल परीक्षाफल शनिवार की शाम को घोषित हो गया, जिसमें जमानियां क्षेत्र के विवेक मौर्या जिले में प्रथम, दीपक यादव दूसरे और अनुष्का वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता के बाद उनके परिजनों व स्‍कूल में हर्ष का माहौल है, लोगों मे एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।

Ghazipur UP Board Topper List 2022

जमानियां के अमर शहीद इंटर कालेज में अध्ययनरत विवेक मौर्या ने 600 में 569 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आदर्श इंटर कालेज में पढ़ने वाले मलिकशाहपुर टडियां निवासी दीपक यादव ने 600 में 566 अंक हासिल कर दूसरा स्थान जबकि लूदर्श कांवेंट में‌ पढ़ने वाली शहर के नूरूद्दीनपुरा निवासी अनुष्का वर्मा ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान जिले में हासिल किया है।

Ghazipur UP Board Topper List 2022

बातचीत में जिले में पहले स्थान पर आए विवेक मौर्या ने बताया कि मेरे जिंदगी का सबसे सुनहरा समय है। बताया कि यह गर्व कि बात है कि मैंने पहला स्थान प्राप्त किया। बताया कि मेरी इच्छा प्रशासनिक क्षेत्र में जाकर देश सेवा करना है।

Ghazipur UP Board Topper List 2022

वहीं जिले में दूसरे स्थान पर आए मलिक शाहपुर टडियां निवासी दीपक यादव ने बताया कि वह आगे चलकर वैज्ञानिक बनकर देश का नाम अंतरिक्ष क्षेत्र में रौशन करना है, जबकि तीसरे स्थान पर अनुष्का वर्मा ‌ने बताया कि सफलता कड़ी मेहनत का परिणाम है, उसकी इच्छा प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की है।

'