Today Breaking News

गाजीपुर में 42 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से आमजन परेशान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने व हवा की दिशा बदलने से एक बार फिर गर्मी में इजाफा हो गया है। दोपहर में लू के गर्म थमेड़े चले तो लोग घरों में कैद होने को मजबूद हो गए। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक आने वाले चार पांच दिनों में बाद हीं लोगों धूप से राहत मिलने की संभावना है।

जनपद में इधर तीन से चार दिनों से लगातार तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही और 11 बजे तक यह असहनीय हो गयी। इस बीच दिन में 14 किलोमीटर की गति से लू के थपेड़े चले। तापमान बढ़ने से पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। गर्मी के चलते बाजार और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर में लोगों की चहल-पहल कम रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पीजी कालेज के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 

मौसम में नमी दिन में अधिकतम 77 व न्यूनतम 37 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी कपिल शर्मा ने बताया कि पश्चिम से आ रहीं गर्म हवाओं ने एक बार फिर गर्मी में इजाफा कर दिया है। मौसम में नमी कम होने से लू का असर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से गर्मी व धूप से बचने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह गर्मी फसलों के लिहाज से अच्छी है। जिन किसानों ने खेतों की गहरी जोताई कर दी है, उसमें तेज धूप से हानिकारक कीट व खरपतवार नष्ट हो जाएंगे। इससे किसानों का उत्पादन अच्छा होगा। पांच दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

जूस और गन्ना के रस की दुकानों पर रहा सन्नाटा

शहर के सड़कों सहित जूस व गन्ना की दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। तापमान बढ़ने के साथ ही लू के चलने से लोग घरों से नहीं निकले। जिन लोगों को जरूरी काम रहा, वह भी काम खत्म कर घर चले गए। गन्ना व जूस के दुकानों पर भी इक्का दुक्का लोग हीं नजर आ रहे है। दिन के करीब तीन बजे के बाद लोग सड़क पर निकले, इसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ना जूस का सहारा लेते दिखे। इसके साथ कोल्डड्रिंग और ठंडे पाउचों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

लगातार चलने से कूलर दे रहे जवाब

गर्मी बढ़ने के कारण कूलर रात-दिन फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे में वह भी अब जवाब दे रहे हैं। बाजार में कूलर बनाने वाले मिस्त्री के यहां कूलर मरम्मत कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। गोराबाजार के मिस्त्री गुड्डू ने बताया कि उनके यहां पांच से दस फुंके कूलर व पंखा रोज भरने के लिए आ रहे हैं। उन्हें लोगों को लौटाना पड़ रहा है। इसलिए कि गर्मी से परेशान लोग पंखा, कूलर को तत्काल बनवाना चाहते है।

'