Today Breaking News

क‍िसानों को मालामाल करेगी धान की यह नई प्रजाति, प्रति हेक्टेयर होगी 55 से 60 क्विंटल पैदावार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. बाढ़ से धान की फसल होने वाली नुकसान को देखते हुए इस बार कृषि बीज गोदामों से विशेष प्रजातियों के बीज वितरित किया जा रहा है। स्वर्णा सब वन व सांभा सब वन के नाम की यह प्रजातियां किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होंगी। 

मंडल के कृषि बीज गोदामों पर 2630 क्विंटल दोनों प्रजातियाें के बीज रखे गए हैं। इससे 7515 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल बोई जा सकती है। इन प्रजात‍ियों के धान बोकर क‍िसान मालामाल हो सकते हैं। कृष‍ि व‍िभाग क‍िसानों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है ताकि क‍िसान उन्‍न्‍त प्रजात‍ि का बीज बोकर अध‍िक धान पैदा कर सकें।

इस बार कृषि बीज गोदामों को स्वर्णा सब वन व सांभा सब वन उपलब्ध कराया गया है। कृषि विभाग का मानना है कि इससे खरीफ की खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा। संयुक्त कृषि निदेशक एचके उपाध्याय ने बताया कि यह दोनों प्रजातियां ऐसी हैं कि खेतों में आधा मीटर पानी लगे होने के बावजूद प्रभावित नहीं होती हैं। इनकी प्रति क्विंटल पैदावार भी अच्छी है।

दोनों प्रजातियां प्रति हेक्टेयर 55 से 60 क्विंटल पैदावार देती हैं। 145 से 150 दिन में तैयार होने वाली इन प्रजातियों की खेती से किसानों को विशेष मदद मिलेगी। वह इसका बीज वहां लगाएं, जहां जलभराव की स्थिति रहती हो। उन्होंने बताया कि मंडल के प्रत्येक जिले को दोनों प्रजातियों के पर्याप्त बीज दिए गए हैं।

'