Today Breaking News

गाजीपुर में जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश, चार लुटेरी महिला गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स ने जहरखुरानी गैंग की 4 महिला लुटेरों को गिरफ्तार किया है। काफी दिनों से ये महिलाएं और इनके साथ अन्य लोग ट्रेन में वाराणसी से छपरा जाने वाले रूट पर लोगों के साथ लूटपाट करते थे। इनका काम करने का तरीका बिल्कुल प्रोफेशनल था।

नशीला पदार्थ सुंघाकर करती थी लूटपाट

आरपीएफ थाना इंचार्ज ने बताया कि कल इन्होंने एक महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट लिया था। जिसकी सूचना हमें मिली थी। उसके बाद से हम लोग एक्टिव थे, तभी आज मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर सिटी के प्लेटफार्म नंबर वन पर इन महिला गिरोह के होने की सूचना मिली। उसी दौरान घेरा बनाकर आरपीएफ के जवानों और महिला पुलिस ने इनको घेर लिया।

शातिर किस्म की हैं महिलाएं

पुलिस देखकर यह जब भागना चाही तो महिला कांस्टेबलों ने हम लोगों की मदद से इन को अपने कब्जे में लिया। इनके पास से नशीली दवाएं पाउडर के रूप में मिली है, और पीली धातु के मंगलसूत्र, कान की लटकन व अन्य सामान भी मिले हैं। जांच के बाद अल्फा ज़ोलम पाउडर बताया गया, जिसकी मदद से ये लोगों को अपना शिकार बनाती थीं। यह सभी बहुत ही शातिर किस्म की महिलाएं हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।