Today Breaking News

मां को गोली मारने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, आक्रोश में आकर मार दी थी गोली - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सौतेली मां की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक शिवांक उर्फ छोटू सिंह को क्षेत्र के बासूचक रेलवे स्टेशन से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। शुरुआत में पुलिस ने हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया था।

प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने कहा कि करंडा थाना क्षेत्र के बासूचक में बीते शुक्रवार को पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उनके सौतेले पुत्र शिवांक सिंह उर्फ छोटू ने गोली मार दी थी। गोली लगने से लहूलुहान अनुपमा को इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद

आरोपी सौतेला पुत्र फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने बुधवार को गांव के रेलवे स्टेशन से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के संबंध में मृतका की मां शीला की तरफ से नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

आरोपी की सौतेली मां से अक्सर होता था झगड़ा

आरोपी युवक शिवांक पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पहली पत्नी का पुत्र है। पहली पत्नी के निधन के बाद मनोज सिंह ने अनुपमा से शादी की थी। अनुपमा सिंह और शिवांक के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। जिससे खुन्नस खाए शिवांक ने सौतेली मां को गोली मार दी थी।

'