Today Breaking News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य दीपावली तक शुरू होगा, जानिए कब तक हो जाएगा तैयार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. राजधानी लखनऊ से कानपुर के बीच एनई छह का काम शुरू होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कार्यदायी संस्था को सितंबर से काम शुरू करने का समय दिया था, अब अक्टूबर 2022 तक कर दिया गया है। अप्रैल के मध्य में कार्यदायी संस्था को टेंडर करके औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थी।

इससे जो काम आगामी लोकसभा तक काफी होने की संभावना जताई जा रही थी, अब उसे पूरा होने में वर्ष 2025 तक इंतजार करना होगा। यह पूरा एनई छह 63 किमी. का बनाया जाना है। इसके बनने से लखनऊ से कानपुर का सफर मात्र 45 मिनट का हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही यात्रियों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को लखनऊ से बनी तक करीब 18 किमी. एलीवेटेड रोड बनानी है। इसके बाद जमीनों का अधिगृहण किया गया है। अधिगृहण होने के बाद 45 किमी. रूट ग्रीन फील्ड बनाया जाएगा। एक टोल प्लाजा भी इस रूट पर होगा। करीब 63 किमी. का सफर जो वर्तमान में डेढ़ से पौने दो घंटे का है।

वहीं, सुबह व शाम यही सफर दो घंटे से अधिक का हो जाता है, एनई छह बनने के बाद 45 मिनट का होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह छह लेन का बनाया जाएगा। भविष्य में ट्रैफिक बढ़ने पर इसे आठ लेन भी किया जा सकेगा। अफसरों के मुताबिक कार्यदायी संस्था कानपुर और लखनऊ दोनों तरफ से काम करेगी। उद्देश्य होगा कि एक्सप्रेस वे का काम निर्धारित समय से पूर हो।

पूरी कोशिश है कि अक्टूबर से लखनऊ से कानपुर के बीच बनने वाले एनई-छह का काम शुरू कर दिया जाए। कार्यदायी संस्था द्वारा लखनऊ व कानपुर दोनों छोर से काम शुरू करेगी। उद्देश्य है कि निर्धारित समय में काम को पूरा किया जा सके। -एनएन गिरी, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ

'