Today Breaking News

वाकई प्रेग्नेंट है पाखी या चली है चाल, बिगड़ गया पाखी का खेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गुम है किसी है प्यार में सीरियल में इस वक्त तगड़ा ट्विस्ट आया है। सई से कॉन्ट्रैक्ट पर बहस के बाद पाखी घर से भाग जाती है। विराट और सई पाखी को ढूंढ़कर लाते हैं। पाखी का चेकअप होता है जिसके बाद पता चलता है कि बच्चा एकदम ठीक है। इस बात को सुनकर सभी खुश हो जाते हैं। 

पाखी  बोलती है जबसे सई ने परेशान करना बंद किया है वह ठीक है। इस बीच सई को चक्कर आता है और अश्विनी कहती है कि लगता है सई भी प्रेग्नेंट है। इस पर पाखी को झटका लगता है। वहीं सीनियर डॉक्टर पुलकित भी मौजूद हैं जो सई का चेकअप करेंगे।

सई-विराट करते हैं बच्चे की प्लानिंग

सई को जब चक्कर आता है तो अश्विनी को लगता है वह भी प्रेग्नेंट है। यह सुनकर सब चौंक जाते हैं। सबसे तगड़ा झटका पाखी को लगता है। सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक वहां मौजूद डॉक्टर पुलकित कन्फर्म करते हैं कि सई प्रेग्नेंट है। यह सुनकर पाखी के अरमानों पर पानी फिर जाता है और वह परेशान हो जाती है। यह खबर सुनकर सई और विराट काफी खुश होते हैं। सीरियल से जुड़ी वायरल क्लिप में दोनों साथ मिलकर प्लानिंग करते हैं कि उनका बच्चा जो कि लड़का होगा या लड़की दोनों को करीब रखेगा।

अब क्या चाल चलेगी पाखी

अब कहानी में नया ट्विस्ट दर्शकों को और बांधकर रखने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स को देखकर दर्शक काफी खुश हैं कि सई और विराट पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब देखना ये है कि पाखी आगे क्या चाल चलेगी। क्या सई वाकई प्रेग्नेंट है या उसने डॉक्टर से मिलकर पाखी को मजा चखाने के लिए कोई चाल चली है?

 
 '