अनुपमा के साथ बदतमीजी करने पर काव्या ने लगाई पाखी की क्लास, फैंस बोले - तुम सबसे बेहतर हो
गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. टीवी का पॉपुलर शो है अनुपमा जिसे शुरुआत से काफी पसंद किया जा रहा है। इसका हर किरदार घर-घर फेमस है। शो में अनुपमा का किरदार रुपाली गांगुली निभा रही हैं जो दर्शकों की फेवरेट हैं। बता दें कि जब शो शुरू हुआ था तब काव्या शो में वैम्प बनकर आई थी। काव्या का किरदार मदालसा शर्मा निभा रही हैं। काव्या, वनराज और अनुपमा के बीच आती है। वह वनराज के साथ अफेयर करती है और फिर उससे शादी कर लेती है। उस वक्त काव्या के किरदार को काफी नरफरत मिलती थी। सभी काव्या को नेगेटिव रोल की वजह से ट्रोल करते थे।
हालांकि हाल के एपिसोड में काव्या ने कुछ ऐसा किया कि अनुपमा को छोड़ सब उसकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, फिलहाल जो शो का ट्रैक चल रहा है उसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे छोटी अनु के आने के बाद पाखी, अनुपमा से नफरत करने लगती है। वहीं जब अनुपमा, पाखी को कपाड़िया हाउस नहीं रुकने देती पाखी की नफरत और बढ़ जाती है।
Kavya is probably the only CH with growth at this point🙌 That little 'p' in progression this show keeps promoting is 👇 here roaring❤#Anupamaa #AnujKapadia #MaAn pic.twitter.com/MijBtLb0Wp
— 𝕻𝖗𝖎𝖞𝖆𝖓𝖐𝖆 𝖐𝖚𝖒𝖆𝖗❤💃🌈 (@priyank65601552) July 29, 2022
अब लास्ट एपिसोड में अनुपमा, शाह हाउस जाती है, वहां पाखी उसकी बहुत बेइज्जती करती है। वह उसे काफी बुरा कहती है जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। वहीं अनुपमा तो बेटी के मुंह से ये सब सुनकर सदमे में आ जाती है। लेकिन इस दौरान अनुपमा का सपोर्ट करती है काव्या। काव्या को याद आता है कि कैसे जब वह, अनुपमा का तलाक करवाकर वनराज से शादी कर रही थी तब अनुपमा ने उसका सपोर्ट किया था।
Kavya is a queen 🔥
— Pooji (@DeewaniLadki01) July 28, 2022
Really loving this new version of Kavya so so much, she doesn't mince her words - points out the right and the wrong and is amazing 🔥
We stan ❤️🔥#MadalsaSharma is killing is as Kavya ❤️🔥#Kavya #Anupamaa #MadalsaSharma
pic.twitter.com/KEloBlRiuN
बस उसी बात को याद करने के बाद काव्या, पाखी को सुनाती है। वह कहती है कि ऐसी बेटी होने से तो अच्छा है कि उसका कोई बच्चा ही ना हो। काव्या के इस सीन की तारीफ हो रही है। इस सीन को शेयर कर सब कमेंट कर रहे हैं कि काव्या ही है जो शो में सही है। उसे अनुपमा की अच्छाई याद है और उसने अनुपमा का सपोर्ट कर दिखा दिया कि वह भी दिल की अच्छी है। ट्विटर पर सभी काव्या के वीडियो को शेयर कर रहे हैं। तो पहली बार ऐसा होगा कि अनुपमा को छोड़कर सभी काव्या की तारीफ कर रहे हैं।
अनुज लेगा बदला
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज, शाह परिवार के घर पहुंचेगा और जब अनुपमा की हालत देखेगा तो वह कहेगा कि बस बहुत हो गया। अब अनुपमा के लिए उसे बोलना होगा। देखते हैं कि अब अनुज, वनराज और बाकी घरवालों को क्या सबक सिखाता है।
