Today Breaking News

थाने जाकर बोला पति- किसी ने कर दी पत्नी की हत्या, शव देख घंटों बेहोश पड़ा रहा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के रामनगर में एक चौंकाने वाली घटना हुई। पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर अगले दिन पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि उसने पुलिस को बहकाने के लिए हत्या का इलजाम किसी अज्ञात पर डाला। उसने ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे उसके पीछे से घर में घूसकर कोई उसकी पत्नी की हत्या कर गया और जानकारी होने के बाद वो पुलिस को सूचना देने पहुंचा हो। मामला रामनगर के पंचवटी इलाके का है। शनिवार को विष्णु तिवारी ने 47 साल की सरिता तिवारी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। 

घटना की जानकारी रविवार को हुई, जब पति विष्णु तिवारी रामनगर पुलिस के पास गया। पुलिस पति को संदिग्ध मान हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। दोनों की शादी के 22 साल हो गए थे। उसने बताया कि वो पंचवटी में रहते हैं। जानकारी के अनुसार दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा बीएचयू हॉस्टल में है। दूसरा बाहर काम करता है। घर पर केवल पति पत्नी रहते थे। रविवार को विष्णु तिवारी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि घर में उसकी पत्नी की हत्या हुई है। 

उसने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम घर गया तो खून से लथपथ पत्नी का शव देखा। पत्नी को मरा देख बेहोश होकर गिर गया। बताया कि सुबह जब होश आया तो पुलिस के पास आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पति को पकड़ लिया। मौके पर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम भी पहुंचे। बताया कि छानबीन की जा रही है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। पति से पूछताछ की जा रही है। महिला के बच्चों को इसकी जानकारी दी गई है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

'