Today Breaking News

पत्नी बोली- मेरे साथ-साथ बिस्तर पर नौकर को भी लेकर सोता है पति, मना करने पर करता है ये काम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद आरोपी ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। पहली पत्नी का कहना है कि उसका पति रात को बिस्तर पर अपने नौकर के साथ सोता है। इसके अलावा उसका ये भी आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ मारपीट करता था और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली और उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। 

मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली इलाके का है जहां 2007 में एक महिला का खुर्शेद आलम नाम के शख्स से निकाह हुआ था। महिला के मुताबिक निकाह में ठीक ठाक दहेज भी दिया गया था लेकिन शादी के बाद से उसका पति उसे और दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। महिला के मुताबिक शादी के बाद उसका पति नौकर के साथ सोता था और उसे भी उसी बिस्तर पर सोने को कहता था। मजबूरी में उसे भी उसी बिस्तर पर सोना पड़ता था। अगर वो मना करती तो घर में लड़ाई झगड़ा होता। इस दौरान महिला की एक बेटी पैदा हुई। 

महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद से उसका पति उससे खूब झगड़ने लगा और उसे घर से पैसे और सोना लाने के लिए दवाब बनाने लगा। इस दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली जिसके बारे में उसे बाद में जानकारी हुई। महिला के मुताबिक जब उसे अपने पति की दूसरी शादी के बारे में जानकारी हुई तो उसके पति ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। फिलहाल महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। महिला अपनी बेटी के साथ मायके में है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

'