Today Breaking News

आरोही बचाएगी अक्षरा-अभिमन्यु की जान, लेकिन क्या ये भी उसकी साजिश है

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पॉपुलैरिटी ने सभी शोज को पछाड़ दिया है। ये शो टीवी पर सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला धारावाहिक बन चुका है और फिलहाल शो में जो प्लॉट चल रहा है उसने दर्शकों को टकटकी लगाकर टीवी से चिपके रहने को मजबूर कर दिया है। दरअसल अक्षरा और अभिमन्यु दोनों की जिंदगियां खतरे में हैं, लेकिन आप देखेंगे कि किस तरह अक्षरा फिर एक बार अभिमन्यु को मौत के मुंह से खींच लाएगी।

जब अक्षरा ने बचाई थी अभिमन्यु की जान

जो दर्शक लंबे वक्त से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं उन्हें याद होगा कि किस तरह अभिमन्यु पहले भी एक बार बच्चों को बचाने के चक्कर में अपनी जिदंगी खतरे में डाल चुका है। तब जहां आरोही ने अपनी जिंदगी बचाने पर ध्यान दिया वहीं अक्षरा ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अभिमन्यु को आग से बचा लिया था। लेकिन इस बार शो में चीजें बिलकुल उल्टी होने वाली हैं।

मरीजों को बचाकर खुद आग में फंसे

अक्षरा के साथ बदतमीजी कर रहे संजय पर अभिमन्यु ने हाथ उठाया जिसके बाद उसने गुस्से में आकर बिरला हॉस्पिटल में आग लगा दी। अब आप देखेंगे कि अभिमन्यु और अक्षरा दोनों मिलकर हॉस्पिटल में मौजूद पेशेंट्स को बचाने की कोशिश करेंगे। ये प्यारी जोड़ी मरीजों को तो बचा लेगी लेकिन खुद आग में फंस जाएगी। इसके बाद जो होगा वो दर्शकों का दिल जीत लेगा।

आरोही बचाएगी अक्षरा-अभिमन्यु की जान

आगे दिखाया जाएगा कि किस तरह आरोही अपनी जान खतरे में डालकर अक्षरा और अभिमन्यु की जान बचाएगी। वो न सिर्फ स्टाफ की नजर में बल्कि परिवार की नजर में भी अच्छी बन जाएगी और सबकी तारीफें लूट लेगी। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आरोही यूं ही कुछ भी नहीं करती है। उसके ऐसा करने के पीछे क्या साजिश है? क्या वह संजय के साथ मिली हुई है? ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।

'