Today Breaking News

सर्विस रोड से हटवाया बोल्डर, अब बगैर टोल दिए जा सकेंगे कैथी महादेव मंदिर - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. टोल प्लाजा से पहले कैथी जाने के लिए बनी सर्विस रोड पर रखा गया डिवाइडर हटवा दिया गया है। अब क्षेत्रीय लोग सर्विस रोड से बगैर टोल प्लाजा शुल्क दिए कैथी के मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन करने के लिए जा सकते हैं। सर्विस रोड से डिवाइडर हटा दिए जाने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि टोल प्लाजा से पहले कैथी जाने के लिए सर्विस रोड पर डिवाइडर रखकर वाहन चालकों को टोल प्लाजा से होकर जाने के लिए विवश किया जा रहा था। नागरिकों का कहना है कि सावन के समय में कैथी के मार्कंडेय महादेव मंदिर में काफी भीड़ होती है।

यहां जाने के लिए बने सर्विस रोड पर टोल प्लाजा के संचालक ने बोल्डर लगाकर रोकने का कथित आरोप क्षेत्रीय लोगों ने लगाया था, जिसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। टोल प्लाजा के मैनेजर अनुराग सिंह ने बताया कि बोल्डर रखकर सड़क बाधित कंपनी ने नहीं किया था। प्रशासन ने बोल्डर हटवा दिया है।

 
 '