Today Breaking News

महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, तीन घायल - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर.  दुल्लहपुर क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में जन्माष्टमी की झांकी देखकर आ रही गांव के महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 

इसमें तनु, रुखसाना, नाजमा लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल महिला ने दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार की रात्रि नायकडीह गांव में जन्माष्टमी की झांकी लगी थी। गांव की काफी संख्या में महिलाएं झांकी देखने गई थी। झांकी देखने के बाद महिलाएं वापस घर लौट रही थी। तभी कुछ युवकों ने महिलाओं को देखकर छींटाकशी शुरू कर दी। 

महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही महिलाओं के स्वजन पहुंच गए। आरोपितों और स्वजन में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दस सोनू यादव, राजू चौहान, सत्येंद्र चौहान, छोटू, सोनू, अभिषेक, बबलू यादव आदि लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

'