Today Breaking News

प्रेग्नेंट है सई या लक्षण हैं गंभीर बीमारी का इशारा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गुम है किसी के प्यार है सीरियल में मेकर्स ने जबरदस्त सस्पेंस बना रखा है। एक तरफ विराट प्रेग्नेंट पाखी का हर तरह से ध्यान रखने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ सई के लक्षण देखकर हर कोई परेशान है। भवानी को सई के लक्षण प्रेग्नेंसी जैसे लग रहे हैं। वहीं विराट भी कन्फ्यूज है आखिर सई को क्या दिक्कत हो रही है। अब देखना यह है कि सई वाकई प्रेग्नेंट है या फिर ये लक्षण किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा है।

विराट और पाखी ने खाई आइसक्रीम

पाखी को घर वापस लाने के लिए सई उसकी हर शर्त मान लेती है। इसके बाद विराट और सई के बीच अनबन हो जाती है। विराट सई से बात करता है तो वह उसे ताना मारती है। सई बोलती है कि पाखी ब्लैकमेल कर रही है। विराट बोलता है कि वह पाखी की साइड नहीं ले रहा लेकिन पाखी परेशान दिख रही थी। विराट पाखी का पक्ष सई के सामने रखता है। वह बोलता है कि पाखी का फ्रस्ट्रेशन बढ़ रहा है। इस बीच पाखी विराट को कमरे में  बुलाती है जिससे सई गुस्सा हो जाती है। विराट पाखी के साथ आइसक्रीम खाने जाता है।

क्या सई को हुई बीमारी?

वह पाखी से बोलता है कि किसी चीज की जरूरत हो तो वह बता सकती है। विराट सई की फेवरिट आइसक्रीम लाता है। जिसकी स्मेल से सई को पसंद नहीं आती। विराट सोच में पड़ जाता है। इसी बीच पाखी को जुकाम होता है। सई काढ़ा बनाने जाती है इस बीच उसे उल्टी आने लगती है। पाखी को सिरदर्द भी होता है। घरवालों को सई के लक्षण प्रेग्नेंसी के लगते हैं। मेकर्स ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि सई को क्या दिक्कत है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स हैं कि सई को ट्यूमर जैसी कोई खतरनाक बीमारी होगी जिसके बाद कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ जाएगा।

 
 '