Today Breaking News

गाजीपुर में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर विधानसभा में फकीरा मस्जिद से जंगीपुर मंडी तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को लाभ मिल रहा है। जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब परेशान है। महंगाई चरम पर है। भाजपा के प्रदेश व केंद्र के सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपति चला रहे है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है। लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। 

लेकिन सरकार युवाओं को भटकाने के लिए धर्म व जाति में उलझा रही है। लेकिन अब युवा भाजपा के झूठी नितियों को समझ गया है। कांग्रेस पार्टी के पदयात्रा में युवाओं की भागीदारी से भाजपा में खलबली मचा है। इस दौरान राजेश गुप्ता जी, एवं विद्याधर पांडे जी, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, चंमभीत राम, जंघई सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, विभूति राम, उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश राजभर, जनार्दन राम, अरुण गुप्ता, सुमन चौबे, संजय सिंह, सैफ अली, शकीला बानो, जखीरा, मुस्ताक अली आदि पदयात्रा में शामिल हुए।

'