Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध बूचड़खाना संचालन का खुलासा, 5 गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करंडा थाना इलाके के बड़सरा पुलिस चौकी के पास गांव में संचालित अवैध बूचड़खाना पर छापा मारकर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से पशुओं के अंग, तराजू, चाकू और 25 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि बड़सरा गांव में बूचड़खाना काफी दिनों से संचालित था। जिसका संचालक जमानियां निवासी शहनवाज उर्फ नाजा है। बूचड़खाना बड़सरा गांव के लगभग बीच में स्थिति था।जहां आवारा पशुओं को पकड़कर काटा जाता था।

गुप्त सूचना पर छापेमारी की

काफी दिनों से आवारा पशुओं को गायब होता देख पुलिस सक्रिय हुई थी। शनिवार की शाम को एक मंदबुद्धि व्यक्ति को छुट्टा पशु को हांक कर गांव की तरफ ले जाते देखा गया। जिसको लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने भोर में सटीक सूचना मिलने पर छापेमारी की और मांस के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्तों में संचालक शाहनवाज उर्फ नाजा, मुहम्मद एजाज, मुहम्मद कादिर, तुफैल अहमद, मुहम्मद सोहराब शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सम्पूर्णानंद राय, बड़सरा चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला, एसआई राजेश सिंह शामिल रहे।

'