Today Breaking News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, होश आने पर शोर मचाते निर्वस्त्र भागी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, सुलतानपुर. कोचिंग से घर आ रही 13 वर्षीय छात्रा को तीन युवकों ने दबोच ल‍िया और सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। आरोप‍ितों की प्रताड़ना से छात्रा मौके पर ही बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर वह शोर मचाते हुए घर की तरफ भागी। इस दौरान उसके शरीर पर वस्‍त्र नहीं थे। छात्रा को इस तरफ भागते देख लोग सकते में आ। मामला संज्ञान में आने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली व अन्य थानों की पुलिस गांव में मौजूद है।

न‍िर्वस्‍त्र छात्रा पर मह‍िलाओं ने डाला कपड़ा 

मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे छात्रा कटसारी स्थिति कोचिंग से घर वापस जा रही थी। राईबीगो दलित बस्ती के नजदीक बांसकोठ के पास शराब पी रहे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। होश आने पर वह शोर मचाते हुए निर्वस्त्र भागने लगी। उसे देख हर कोई स्तब्ध रह गया। यह देख गांव की मह‍िलाओं ने छात्रा पर तत्काल कपड़ा डाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

एक आरोप‍ित ग‍िरफ्तार, दो फरार 

कोतवाली पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर आरोपितों की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर देकर तीन युवकों को नामजद किया है, जिसमें से एक को पकड़ लिया गया है, जबकि संजय व हरिश्चंद्र फरार हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश ने बताया कि नामजद आरोपितों में एक की गिरफ्तारी हो चुकी है, दो अन्य की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'