Today Breaking News

गाजीपुर में असंख्य दीपों से जगमगाई गाजीपुर पुलिस लाइन, SP समेत पुलिस कर्मियों ने एक साथ मनाई दीपावली की खुशियां

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर में दीपावली के त्यौहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहने वाली जनपद पुलिस पर्व के 1 दिन पूर्व ही दीपावली सेलिब्रेट किया। पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया तथा उनके बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

दिवाली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग मुस्तैद रहता है। ड्यूटी में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसलिए 1 दिन पूर्व ही पुलिस विभाग द्वारा दीपावली की खुशियां मनाई गई है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रुति वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुलिस लाइन में मनाई गई दीवाली

पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस महकमे की दीपावली में असंख्य दीप प्रज्वलित किए गए और आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान पुलिस अफसर और पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिस अधीक्षक के साथ दीपावली सेलिब्रेट करते पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए। उधर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी जनपदवासियों को दीपावली के मौके पर शुभकामना दी है और उन्होंने सभी से अमन-चैन के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की है।

'