Today Breaking News

मारपीट में ग्राम प्रधान सहित 13 लोग घायल - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के डील्ला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें ग्राम प्रधान सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। उधर, घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्राम प्रधान लालमुनि राम और रामदास राम के बीच 10 फुट जमीन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। 

थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामूली जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसमें पूर्व में भी दोनों पक्षों का चालान किया गया था। उच्चाधिकारियों ने भी दोनों पक्षों का समझाया था। 

प्रथम पक्ष के हरिओम कुमार की तहरीर पर ग्राम प्रधान लाल मुनीराम, अभिषेक राम, अभिराज राम ,प्रिंस राम, सचिन राम, अशोक राम ,सतीश राम, शिव बालक राम ,सुजीत राम, मंगल राम, चंद्रकेश राम, मोहित राम, नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि द्वितीय पक्ष के ग्राम प्रधान लाल मुनीराम की तहरीर पर रामदास राम, दीपक कुमार, शिवपूजन भारती सहित 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रामदास राम की हालत गंभीर बनी हुई है।

'