Today Breaking News

बारात देखने आई बालिका से युवक ने किया रेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत नहीं रुक रही है। ताजा मामला यूपी के जौनपुर जिले से सामने नहीं आया है। शुक्रवार रात बारात देखने आई बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद बालिका को बदहवास छोड़कर फरार हो गया। 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की शिनाख्त और धरपकड़ में जुट गई है।

क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका घर के बगल में ही आई बारात देखने गई थी। वहां उसे अकेला देख एक व्यक्ति एकांत में उठा ले गया। बालिका से दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे अस्त-व्यस्त हाल में छोड़कर फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर बालिका पर पड़ी तो जानकारी परिजन को दी। मौके पर बालिका की हालत देख परिजन के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो टीम ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पॉक्सो ऐक्ट एवं दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि बालिका का उपचार चल रहा है। दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की तलाश चल रही है।

'