Today Breaking News

खेसारी लाल यादव के साथ नम्रता का बोल्ड वीडियो, देखकर फैंस बोले- अरे क्या चल रहा है

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया स्टार हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में नम्रता का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ तबला गाना आया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर थाया हुआ है। अब नम्रता ने खेसारी के साथ वीडियो शेयर किया है। इस गाने में वह खेसारी के साथ बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों किस बारे में बात कर रहे हैं पता नहीं चल रहा क्योंकि उन्होंने इस वीडियो में गाना लगाया हुआ है। वीडियो में भले ही दोनों की बातचीत समझ नहीं आ रही है, लेकिन उनका बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर नम्रता ने लिखा, 'आप जानना चाहते हो खेसारी जी क्या बोल रहे है?'

वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि आप दोनों की जोड़ी तो बेस्ट लग रही है। तो वहीं कोई नम्रता की खूबसूरती और हॉटनेस की तारीफ कर रहा है। सभी कमेंट कर रहे हैं कि आप तो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं।

दोनों के गाने तबला की बात करें तो इसे खेसारी ने शिल्पी राज के साथ गाया है। लिरिक्स डी के दीवाना ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बन रहे हैं।

नम्रता के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया स्टार हैं। वह अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। फैंस उनके पोस्ट पर खूब कमेंट्स करते हैं। बता दें कि नम्रता ने कई भोजपुरी गानों में डांस किया है। इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं।

वहीं खेसारी की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म बोल राधा बोल का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इसकी फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। अभी खेसारी के पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें वास्तव, संघर्ष 2, नैना ठग लेंगे और प्रेम की पुजारन शामिल है। खेसारी की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। थिएटर में उनकी फिल्मों को देखने के लिए हमेशा भीड़ लगती है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं और इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भी।

'