Today Breaking News

अक्षरा को पाने के लिए अभिमन्यु ने चली बड़ी चाल, क्या होगा इसका अंजाम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जो ट्रैक चल रहा है उसमें एक बार फिर आरोही का सच सभी को पता चल गया है। आरोही का सच जानकर गोएंका परिवार को बड़ा झटका लगा। वहीं मनीष को ये जानकर बहुत बुरा लगा कि आरोही, अक्षरा को गोएंका परिवार से हमेशा के लिए दूर करना चाहती है तो वह टूट गया। 

वह दुखी है कि कैसे वह बतौर पिता फेल हो गया है। वह अब प्लान करेगा कि आरोही की शादी किसी एनआरआई सर्जन से हो और वह उदयपुर से हमेशा के लिए दूर चली जाए और अपनी जिंदगी वहीं जिए जैसा जीना चाहे। हालांकि आरोही उदयपुर में रहना चाहती है। इसके साथ ही वह बिरला अस्पताल से भी दूर नहीं जाना चाहती है। नील को भी आरोही के बारे में जानकर झटका लगा जब आरोही से अभिमन्यु पूछता है कि अगर नील बिरला परिवार से हटकर अलग रहना चाहे तो क्या वह उसे तब सपोर्ट करेगी? 

इस पर आरोही चुप हो जाती है। वह कुछ नहीं बोलती। नील उसकी चुप्पी समझ जाता है। नील अब आरोही का सच जान गया और इसके बाद वह डिप्रेशन में आ जाता है और ड्रिंक करना शुरु कर देता है। वह परेशान होता है कि कैसे उसके प्यार का आरोही ने विश्वास तोड़ा। उसके प्यार का आरोही ने अपने मतलब के लिए फायदा उठाया।

फेक एक्सीडेंट

अभिमन्यु बस अब अक्षरा को अपने पास चाहता है। हालांकि वह अक्षरा को फोर्स नहीं करना चाहता क्योंकि वह चाहता है कि अक्षरा खुद अपनी मर्जी से फैसला ले। हालांकि वह एक प्लान बनाता है। वह एक फेक बाइक एक्सीडेंट प्लान करता है देखने के लिए कि अक्षरा का क्या रिएक्शन होता है।

अब अक्षरा को जैसे ही पता चलेगा कि अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो गया है तो वह परेशान हो जाएगी। वह तुरंत अस्पताल जाएगी, अभिमन्यु से मिलने। अब क्या अक्षरा, इसके बाद अभिमन्यु से अपने प्यार का इजहार कर पाएगी या नहीं।

महिमा-आरोही का प्लान

महिमा, अभिमन्यु को भड़काती है कि अक्षरा अब कभी उस पर विश्वास नहीं कर पाएगी क्योंकि उसने उसका विश्वास नहीं किया कभी। तो वहीं आरोही, अक्षरा को कहती है कि अभिमन्यु क्या उसका प्यार पर वापस विश्वास दिलवाएगा क्योंकि एक बार तो वह उसका विश्वास तोड़ चुका है। आरोही और अभिमन्यु इससे परेशान हो जाते हैं कि आगे उनके रिश्ते का क्या होगा।

'