Today Breaking News

गाजीपुर पहुंचे मनोज सिन्हा, हथियाराम मठ पहुंचकर की पूजा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मनोज सिन्हा अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कल ग़ाज़ीपुर पहुंचे थे, और आज जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ग़ाज़ीपुर के सिखड़ी क्षेत्र में स्थित मदन मोहन मालवीय कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

उन्होंने नई शिक्षा नीति को विद्यार्थियों समेत पूरे शिक्षा जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और देश के लिए परिवर्तनकारी बताया। मनोज सिन्हा ने बक्सुपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी आई हॉस्पिटल का शुभारम्भ भी किया। इसके बाद हथियाराम मठ पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

जखनियां तिराहे पर भाजपा के नेताओं ने किया स्वागत

जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल का जखनियां तिराहे पर भाजपा के नेताओं ने बैंड के साथ स्वागत किया। मनोज सिन्हा अपनी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए पुराने कार्यकर्ताओं से मिलते रहे और उनका कुशलक्षेम जानते रहे। इस दौरान क्षेत्रीय जनता, पार्टी कार्यकर्ता युवाओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सड़कों पर मुस्तैद दिखा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि मनोज सिन्हा को पाकर लोग खुशी से झूम उठे है।

'