Today Breaking News

प्रेमिका के ट्रेन से उतरते ही सिरफिरे प्रेमी ने किया हमला, चाकू से गला रेत की हत्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक सिरफिरे प्रेमी ने मुंबई से आई प्रेमिका की ट्रेन से उतरते ही मौत के घाट उतार दिया। उसने चाकू से खुद का भी गला रेत लिया। इसके बाद युवक ने खुद पर भी चाकू से कई बार वार किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। 

ये मामला गुरुवार की शाम का है। बिलरियागंज की रहने वाली प्रियंका पासवान (22) का उसके मौसी के देवर धनंजय पासवान (24) से प्रेमी संबंध था। दोनों ने छह महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। जानकारी होने पर युवती के परिवार वाले नाराज हो गए थे और दबाव बनाकर दोनों को अलग करा दिया था। 

प्रियंका माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। गुरवार को वह अपने परिजनों के साथ घर लौट रही थी। करीब छह बजे वह गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी कही से उसके प्रेमी धनंजय को हो गई थी। वह स्टेशन पर पहले से मौजूद था। ट्रेन से उतरते ही धनंजय ने चाकू से प्रियंका का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद उसने अपना गला भी काट लिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

आनन-फानन में परिजनों ने प्रियंका को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल धनंजय का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी शैलेद्र लाल सीओ सिटी गौरव शर्मा सिधारी थआना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

'