Today Breaking News

जेल से छूटी महिला ने युवक को हनी ट्रैप में फंसा 30 लाख वसूले, जानें ये लड़कियां कैसे आपको फंसा लेंगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ/बांदा. यूपी के बांदा में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए ऐंठ लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसी महिला के शिकार एक सर्राफा व्यवसाई ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। 

इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने तब जेल भेजा था। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हनी ट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि इसके बाद भी युवती लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इससे से तंग होकर युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को तत्काल पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

जेल से छुटने के बाद फिर हनी ट्रैप में फंसाया

7 मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई शैलेश जडिया को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर शैलेश जडिया ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें महिला का नाम खोलते हुए उसके प्रेमी का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस महिला ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में राहिला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत से छूट कर फिर बाहर आ गई और उसने लखनऊ निवासी युवक को अपना शिकार बनाया, जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका को जेल जाना पड़ा।

'