Today Breaking News

साहब पति करता है अप्राकृतिक सेक्स और ससुर...शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, आरोपी फरार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगया है। साथ ही बताया कि ससुर भी दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी। विवाहिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार हैं। 

मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि शादी साल 2020 में चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी अनिल चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसके परिवार वालों का व्यवहार बदल गया। पति दुर्व्यवहार के साथ ही उससे अप्राकृतिक सेक्स का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता का कहना है कि हालात से समझौता कर पति की सारी बात मानती रही। एक दिन ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। धीरे-धीरे ससुर की हरकतें बढ़ती गईं। थक हार कर इसकी शिकायत उसने पति और घर के अन्य सदस्यों से की। इस पर परिवार के लोगों ने उल्टा उसे ही दोषी ठहराते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।

ससुराल में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था

महिला का कहना कि ससुराल में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था। सास, देवर, ननद सभी की प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल छोड़ दिया और मायके चली आई। यहां आकर घरवालों को पूरी बात बताई। मायके वालों के कहने पर पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया। 

थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों के घर दबिश दी गई थी, लेकिन सभी घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

'