Today Breaking News

बेटी को गोद में लेकर अस्पताल से घर पहुंचे मनोज तिवारी, हुआ ग्रैंड वेलकम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. भोजपुरी एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि ने बेटी को जन्म दिया। मनोज तिवारी ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। साथ ही बेटी के जन्म पर खुशी जताई। अब मनोज तिवारी की पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अपनी लाडली को लेकर अस्पताल से घर पहुंचे। मनोज तिवारी के सोशल मीडिया पेज से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया गया है। घर पहुंचने पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। 

बेटी के लिए सजाया खास कमरा

कार से उतरते ही मनोज तिवारी बेटी को लेकर नीचे उतरे। उनके पीछे उनकी पत्नी को देखा जा सकता है। बेटी के जन्म की खुशी उनके चेहरे से झलक रही थी। जैसे-जैसे वो बेटी को गोद में लेकर आगे बढ़ रहे थे फूलों से उनका स्वागत किया गया। घर में प्रवेश से पहले कपल और बच्चे की आरती की गई।

भगवान से लिया आशीर्वाद

मनोज तिवारी बेटी को लेकर घर में एक कमरे में प्रवेश करते हैं जिसे खासकर बेबी के स्वागत के लिए सजाया गया। चारों ओर गुब्बारे और सजावटी वस्तुएं लगी हुई हैं। मनोज तिवारी घर के अंदर बने मंदिर में बेटी को लेकर जाते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘बिटिया घर आई.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी।’

'