Today Breaking News

पवन सिंह के इस बोल्ड गाने ने मचाया गदर, चंद दिनों में मिल गए 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना 'कमरिया पतरे पतरे' (Kamariya Patre Patre) यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज पा चुका है। महज 50 दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना लगातार यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में रहा है और बहुत तेजी से यह दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। गाने को तमाम लोगों ने अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाया हुआ है।

पवन सिंह और दिव्या राल्हान स्टारर इस म्यूजिक वीडियो में कपल की बोल्ड जोड़ी दिखाई गई है। वीडियो में पवन सिंह और दिव्या राल्हान के बोल्ड मूव्स हैं जो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देते हैं। गाने की रिलीज के वक्त ही ऐसा माना जा रहा था कि ये एक बड़ा हिट साबित हो सकता है। गाने के बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने और इसे गाया है पवन सिंह और शिल्पी राज ने।

पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी सिंगिंग इंडस्ट्री की सबसे धारदार जोड़ी मानी जाती है। एक तरफ जहां पवन सिंह का जलवा है वहीं शिल्पी राज भी अपनी खूबसूरत आवाज से हर गाने में चार चांद लगा देती हैं। प्रियांशु सिंह का दिया संगीत आपको थिरकने पर मजबूर कर दिया देता है और इसीलिए कोई हैरानी नहीं कि पिछले 50 दिनों में यह गाना डीजे पर भी खूब बजाया गया है।

यूट्यूब पर 11 दिसंबर को रिलीज किया गया ये गाना अभी तक 2 करोड़ 13 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। देखना होगा कि आगे पवन सिंह का यह गाना कहां तक जाता है। बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आए दिन अप्रत्यक्ष तौर पर उनके बारे में पोस्ट करती रहती हैं।

'