Today Breaking News

वीनू को स्कूल से ले गई सई, विराट के उड़े तोते

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गुम है किसी के प्यार में शो में दिखाया जा रहा है कि सई को अपने खोए बेटे के बारे में पता चल चुका है। जगताप के धमकी देने के बाद विराट खुद सई को सच बता देता है। विराट के मुंह से यह जानकर कि उसका बेटा जिंदा है, सई इमोशनल हो जाती है और विराट को गले लगा लेती है। इसके बाद जब उसे अहसास होता है कि विराट ने उससे झूठ बोला तो वह खुद को दूर कर लेती है। इसके बाद सई विनायक को स्कूल से ले जाकर सेलिब्रेशन करती है। इसके बाद सई और विराट विनायक की वजह से झगड़ते हैं। 

विराट ने दी सफाई

शो में दिखाया जाता है कि सई सच जानकर खुश है। दूसरी ओर उसे इस बात का दुख है कि विराट ने उसे इतना तड़पने दिया और सच नहीं बताया। वह विराट से अपनी नाराजगी जाहिर करती है। इस पर विराट को भी अपराधबोध होता है। विराट सफाई देता है कि जिस दिन पाखी की यूट्रस सर्जरी हुई। उसे तब ही वीनू का सच पता चला था। पाखी ने बहुत कुछ झेला है इसलिए उसे एक और झटका नहीं देना चाहता था। 

सई से गिड़गिड़ाया विराट

विराट बोलता है कि उसे लगा था कि सई विराट को छीन सकती है इसलिए चुप रहा। सई उससे पूछती है कि विराट को उसका दर्द क्यों नहीं दिखा। सई गुस्से में चली जाती है और विराट उसके पीछे जाता है। विराट सई से बोलता है कि पाखी को सच न बताए। वह वीनू के बिना नहीं रह सकती। 

पाखी वीनू को लेने के लिए स्कूल जाती है। वहां उसे पता चलता है कि वीनू निकल गया। पाखी विराट को बताती है। विराट को लगता है कि इसके पीछे जरूर सई का हाथ है। सीसीटीवी चेक करने पर पाखी को पता लगता है कि वीनू सई के साथ है। पत्रलेखा विराट को बताती है और वह सई को ट्रैक कर लेता है।

सई ने किया सेलिब्रेशन

सई वीनू और सवि के साथ कैफे में सेलिब्रेट कर रही होती है। वह विनायक के लिए केक- पेस्ट्रीज लाती है औऱ सवि के साथ मिलकर सेलिब्रेशन करती है। विराट वहां पहुंचता है। विराट सई से पूछता है कि वह वीनू को क्यों लेकर आई है और क्या उसे सच बता दिया। यहां विराट और सई में बहस होती है। विराट चाहता है कि सई किसी को सच न बताए। सई बोलती है कि उसे पता है कि क्या करना है, उसकी सलाह की जरूरत नहीं है। 

'