Today Breaking News

सई के सामने खुला वीनू का राज, पाखी ने तोड़ा विराट से नाता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गुम है किसी के प्यार में विराट की हरकतों से सई भांप जाएगी कि वह उससे वीनू का सच छिपा रही है। इस बीच विराट इस कोशिश में लगा रहेगा कि सई सच न जान जाए। साथ ही वह पूरी चव्हाण फैमिली से भी ये सब छिपा रहा है। अब पाखी विराट को बेवफा कहेगी और दिखावे का रिश्ता तोड़ने की बात बोलेगी। हालांकि विराट किसी भी कीमत पर वीनू का राज नहीं खोलना चाहेगा। वहीं सई वीनू का पता लगाने के लिए जगताप की मदद लेगी। उसे सच पता भी चल जाएगा।

सई ने बांटा करिश्मा का दुख

एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि विनायक पाखी को सपोर्ट करता है। उससे बोलता है कि वह हमेशा उसका साथ देगा। पाखी उसकी बात सुनकर खुश हो जाती है। वहीं करिश्मा अपने बच्चे के लिए रोती है। सई उसको समझाती है कि वह भी अपने बच्चे खो चुकी है। वह करिश्मा को अपने घऱ ले जाती है इस पर करिश्मा उसकी शुक्रगुजार होती है। 

सई को दिखा विराट के फोन का मैसेज

विराट सई को थैंक्स बोलता है। वह वीनू के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। तभी विराट के फोन पर एक फूल गिरता है। और आनंदी और विराट के बीच बातचीत का मैसेज दिख जाता है। उसे पता चल जाता है कि ऐसा कोई राज है जो विराट उससे छिपा रहा है। सई विराट से वीनू की पुण्यतिथि में शामिल होने की बात करती है तो वह परेशान हो जाता है। उससे हाथ जोड़कर कहता है कि वह उस घटना को याद नहीं करना चाहता। सई को भी पुण्यतिथि नहीं करनी चाहिए। विराट के जाने के बाद सई सोचती है कि विराट जरूर उससे कुछ छिपा रहा है। 

सई ने लगाया वीनू का पता

विराट फोन पर आनंदी से बात करता है। पाखी आ जाती है तो वह बात करना बंद कर देता है। पाखी उसे फिर ताना देने लगती है कि विराट ने कभी उसके साथ वफा नहीं की। अब वह यह दिखावे का रिश्ता भी नहीं रखना चाहती। पाखी कपड़े पैक करती है औऱ विराट के साथ नहीं रहना चाहती। सई जगताप के साथ अनाथालय जाती है। वहां पता चलता है कि विराट किसी बच्चे के कपड़े देखकर रोया था। सई वीनू का स्वेटर पहचान जाती है और समझ जाती है कि वह जिंदा है। सई जगताप के साथ वीनू को खोजने का प्लान बनाती है। प्रीकैप में दिखाया जाता है कि सई वीनू और विराट को साथ खेलते देखती है। मन में सोचती है कि विराट जरूर उससे वीनू के बारे में छिपा रहा है जिसे वह उगलवाकर रहेगी और फिर उसे सजा देगी। 

 
 '