Today Breaking News

बेशर्मी की हदें पार, पूजा पंडाल में आने वाली लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. शिवपुर थाना क्षेत्र के कांसीराम आवास क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव हेतु लगाए गए पूजा पंडाल में आने जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने वाले शोहदे को एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने गिरफ्तार किया।

पूजा पंडाल में इस तरह की हरकत करने के बाद महिलाओं का गुस्‍सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिलाओं का कहना है क‍ि अब ऐसे शोहदों के दिल में भगवान का डर तक नहीं है।

अश्लील फब्तियां कस रहा था आरोपी

सब इंस्पेक्टर के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पुराना काशीराम आवास के समीप लगे सरस्वती मां के पूजा हेतु पंडाल में आने जाने वाली लड़कियों के साथ एक लड़का छेड़खानी कर रहा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़का वहां खड़ा है और आने जाने वाली लड़की और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपना नाम कमलेश कुमार बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।

'