Today Breaking News

गाजीपुर में गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल गोली कैसे चली और किसने चलाई, इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के बासूचक गांव के पूर्व प्रधान मनोज सिंह किसी वैवाहिक कार्यक्रम में फोर व्हीलर से जा रहे थे। तभी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन के अंदर गोली चली और मनोज सिंह लहूलुहान हो गए। गोली खुद मनोज सिंह के हाथों चली अथवा किसी ने चलाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लहूलुहान पूर्व प्रधान मनोज सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी पीआरओ ने बताया कि वाहन में गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत हुई है। बंदूक किसकी थी, इसकी भी छानबीन की जा रही है।