Today Breaking News

शादी में शामिल होने आई लड़की को हुआ प्यार, फिर जो हुआ आप यकीन नहीं करेंगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. कहते है प्यार कब किससे और क्यों हो जाये यह किसी को मालूम नही होता है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर बुआ के घर उनकी बेटी की शादी में शरीक होने के लिए आई लड़की को उसी गांव के रहने वाले लड़के से एक दिन में इतना बेपनाह मोहब्बत हो गई कि दोनों साथ जीने और मरने की बात कहने लगे। यह बात जब घर वालों को पता चली तो दोनों परिवारों को बुलाया गया, जहां अगले ही दिन दोनों की मंदिर से शादी हो गई और एक ही दिन में इश्क मुक्कमल हो गया।

प्रयागराज से बुआ के घर आई हुई थी लड़की

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र के बिरोही महडोरा गांव में एक ऐतिहासिक प्रेम विवाह देखने को मिला। एक दिन में दिल मे उठे प्रेम के उफान को लड़के और लड़की दोनों नही रोक सके, जहां परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर विवाह करा दिया। महडोरा गांव निवासी चंद्रबली कुशवाहा की बेटी की शादी मंगलवार को सम्पन्न हुई।

मां-पिता नहीं माने लौट गए वापस घर

बुआ के घर शादी में शरीक होने के लिए प्रयागराज जिले की मांडा की रहने वाली युवती अनिता मौर्या अपने परिवार के साथ आई हुई थी। शादी में शरीक होने के लिए आई लड़की को गांव के ही रहने वाले कमलेश मौर्य से इस कदर प्यार हो गया कि दोनों विवाह के लिए जिद करने लगे। हालांकि यह विवाह लड़की की मां और पिताजी को मंजूर नही था, जहां वो वापस अपने घर चले गए। लड़की और लड़के की रजामंदी के बाद गांव के लोगों के सहयोग से दोनों का विवाह धूमधाम के साथ सम्पन्न कराया गया।

बिना दहेज हुई शादी, चाचा व चाची ने किया कन्यादान

शादी के लिए लड़की के मां और पिता के द्वारा इंकार कर दिए जाने के बाद चाचा व चाची ने कन्यादान का जिम्मा उठाया। बुधवार की रात्रि में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दोनों का गांव के ही मंदिर विवाह कराया गया। इस विवाह में चाचा व चाची ने कन्यादान किया, जहां राम जानकी मंदिर से विवाह सकुशल संपन्न हुआ। चंद्रबली कुशवाहा ने बताया कि इस शादी के लिए एक रुपये दहेज नही लिया गया है। लडके और लड़की की जिद पर शादी कराई गई है। एक दिवसीय प्यार के बाद हुई इस ऐतिहासिक शादी की जिले भर में चर्चा हो रही है।

'