Today Breaking News

गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन कर की मांग

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में बीते 2 दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस महंगाई के दौर में किसान किसी तरह अपनी फसल तैयार किया। जब उसे काटने का समय आया तो असमय बारिश होने के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। इसलिए सरकार का दायित्व है कि किसानों को उचित मुआवजा तत्काल प्रदान करें। अगर किसानों को फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिलता है। तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।

एआईसीसी सदस्य रवि कांत राय ने कहा कि किसानों पर बर्फ का पहाड़ टूट पड़ा है। उसे राहत की आवश्यकता है। भारी बारिश से परेशान है। उसकी फसलें नुकसान हुई है। महंगाई भी चरम सीमा पर है। गैस सिलेंडर का दाम, तेल का दाम, खाद्य पदार्थ का दाम आसमान छू रहा है। भाजपा की जो प्रदेश और देश में सरकार है। हर तरह से फेल हो रही है। पूरी जनता परेशान है।

इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद सफीक अहमद, जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, रतन तिवारी, मनीष राय, आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, महबूब निशा, सदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

'