Today Breaking News

अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा, 'लव यू' कहकर करेगी अपने प्यार का इजहार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स ट्वीस्ट से भरपूर होने वाले हैं। एक तरफ, अक्षरा अपने परिवार के साथ एक बार फिर कसौली जाने के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी तरफ, अभिमन्यु ऐसी हालत में भी अक्षरा को रोकने के लिए उसके पीछे जाएगा। अब अक्षरा रुकती है या नहीं? इसका जवाब जानने के लिए पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट....

अभिनव-अभिमन्यु के बीच छिड़ी जंग

बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा की वजह से अभिनव और अभिमन्यु के बीच जंग छिड़ जाती है। दोनों अक्षरा पर अपना-अपना हक जताने लगते हैं। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव, अभिमन्यु से वादा करता है कि यदि अक्षरा अब भी अभिमन्यु से प्यार करती है तो वह दोनों के बीच से हमेशा-हमेशा के लिए हट जाएगा। इतना ही नहीं, अभिनव ये भी कहता है कि वह अक्षरा का पति बाद में है और दोस्त पहले है। इसलिए अगर अक्षरा यह फैसला लेती है कि वह अभिमन्यु के साथ रहना चाहती है तो वह उसे कभी नहीं रोकेगा।

आगे दिखाया जाता है कि गोयनका हाउस में आरोही, अक्षरा को हमेशा-हमेशा के लिए कसौली चले जाने के लिए कहती है। वहीं, बिड़ला हाउस में आराम करते वक्त अभिमन्यु सपने में देखता है कि उसकी अक्षरा उसके वापस आ गई है। इतना ही नहीं, वह सपने में ये भी देखता है कि अक्षरा 'आई लव यू' कहकर अपने प्यार का इजहार करती है। हालांकि, जैसे ही अभिमन्यु की आंखे खुलती हैं उसका सपना टूट जाता है। उसे अभिनव की बातें याद आती हैं और वह अक्षरा से मिलने के लिए निकल जाता है। 

अक्षरा, अभिनव और अभीर के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाती है। हालांकि, उदयपुर छोड़ने से पहले वह भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचती है। शेफाली की मदद से अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा मंदिर में है। वह भी अक्षरा से मिलने मंदिर पहुंच जाता है। अभिमन्यु, अक्षरा को मनाने की कोशिश करता है। हालांकि, अक्षरा साफ-साफ कह देती है कि वह उससे प्यार नहीं करती है। अब आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

'