Today Breaking News

किशोरी से मौलवी ने की छेड़खानी, घर में घुसकर दबोचा, कुकर्मी मौलवी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, देवरिया. देवरिया में एक मौलवी द्वारा मस्जिद के निकट रहने वाली किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों के जुटते ही मौलवी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में लखीमपुर जिले के पलिया कलां थानाक्षेत्र के भुलवरिया गांव निवासी गुलाम वारिस एक मस्जिद में मौलवी का काम करता है। मस्जिद के निकट रहने वाले परिवार की महिला, उसका पति और उसकी बड़ी बेटी पास अपने खेत में गेंहू की मड़ाई के लिए गए थे। घर में उसकी 13 वर्षीय लड़की थी। मौका देखकर मौलवी उनके घर पहुंचा और परिजनों के बारे में पूछा। किशोरी द्वारा यह बताए जाने पर कि घर पर मेरे आलावा कोई नहीं है। सभी गेंहू की मड़ाई में गए हैं।

घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया

मौलवी ने घर में घुसकर किशोरी को बद्नीयती से दबोच लिया। मौलवी के मंसूबे भांपकर किशोरी जोर जोर से चिल्लाने लगी। इतने में आसपास के लोग जुट गए। लोगों को जुटता देखकर मौलवी वहां से भाग निकला। मड़ाई से लौटने पर पीड़िता ने सारा वाकया अपनी मां से बताया। रात में ही पीड़िता की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को महुआडीह पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज़ कर लिया।

क्या बताया थानाध्यक्ष ने

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मौलवी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

'