Today Breaking News

शादी से भाग रहे दूल्हे को 20 किलोमीटर दूर से पकड़कर लाई दुल्हन, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दुल्हन को जब पता चला कि जिससे उसकी शादी होने वाली है बारात से ही फरार हो गया है। दुल्हन ने दूल्हे का 20 किलोमीटर तक पीछा किया और दूल्हे को पकड़कर लाई। उसके बाद दोनों ने पास के मंदिर में ही शादी रचाई।

दुल्हन सोलह सिंगार करके बरात का इंतजार कर रही थी, तभी उसे किसी ने बताया कि दूल्हा किसी बात से परेशान है और वह भागने वाला है। यह मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है। परिवार ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। उनका यह रिश्ता ढाई साल से था। दुल्हन मंडप में ही उसका इंतजार कर रही थी।

हालांकि दूल्हे ने उसे एक फोन कॉल पर बताया कि वह अपनी मां को विवाह स्थल पर लाने गया था, लेकिन उसने उस पर विश्वास नहीं किया। वह उसे तलाशने निकाल गई। आखिरकार दूल्हा बरेली शहर की सीमा के बाहर एक पुलिस स्टेशन के पास मिल गया। दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद दुल्हन दूल्हे को पास के मंदिर में ले गई और शादी कर ली।

बता दें कि दोनों में करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का बदायूं का रहने वाला है और दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे। लेकिन शादी वाले दिन लड़के का मन बदल गया और युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा।

जब दुल्हन को दूल्हे के भागने की भनक लगी तो उसने उसे फोन किया। इसके बाद वह बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है। लकड़ी को शक हुआ तो वह उसको ढूंढने निकल गई और दूल्हे को बस से उतार तक मंदिर ले गई, जहां दोनों ने शादी की।

'