Today Breaking News

दूल्हे ने सुहागरात पर जैसे ही घूंघट उठाया दुल्हन ने जड़े कई थप्पड़, पुलिस भी नहीं सुलझा पाई ये केस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शादी के मंडप में सात फेरे लेने के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने ऐसा हंगामा किया कि पूरे गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गए है। सुहागरात को जैसे ही दूल्हे ने घूंघट हटाया तो दुल्हन गुस्से से भड़क गई और उसके मुंह में कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट से घर में हड़कंप मच गया। अपनी दुल्हन से अपमानित दूल्हे ने परिजनों के साथ थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाकर मामले निपटाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही अपनी जिद पर अड़े है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर अभी जांच कर रही है।

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी सुरेश कुमार (काल्पनिक नाम) की शादी पिछले दिनों मुस्करा थाने के इमिलिया गांव में हुई थी। दुल्हन बनी संगीता (बदला नाम) इस शादी को लेकर शायद खुश नहीं थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत और सत्कार किया। टीके के रस्म पूरी होने के बाद शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने के लिए सात फेरे भी लिए। अगले ही दिन दुल्हन की विदाई की रस्म पूरी की गई। ससुराल आते ही दूल्हे के घर में पूजा पाठ कर अन्य रस्में पूरी हुईं, लेकिन सुहागरात को दुल्हन ने ऐसा तोहफा दूल्हे को दिया, जिसे सुनकर पूरा गांव हैरान है।

घूंघट हटाते ही दूल्हे पर दुल्हन ने बरसाए थप्पड़

शादी संपन्न होने के बाद ससुराल आते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। कमरे में दूल्हे की सुहागरात की तैयारी की गई। कमरे को भी खूब सजाया गया। परिजनों के मुताबिक जैसे ही दूल्हे ने घूंघट हटाया तो दुल्हन भड़क गई, उसने सुहागरात की सेज पर दुल्हन की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में दूल्हे को चोटें आई है। दुल्हन का यह रूप देख दूल्हा चीखता हुआ, कमरे से बाहर आया और अपने परिजनों को घटना की जानकारी देकर रो पड़ा। परिजनों ने दुल्हन को रात में ही समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

परिजनों की मर्जी से ही दोनों की हुई थी शादी

दूल्हा सुरेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इसने थाने में बताया कि यह शादी परिजनों की मर्जी से हुई थी। शादी तय होने के बाद फोन पर कई बार दुल्हन से बातचीत भी हुई थी। बातचीत में यह कभी अहसास नहीं हुआ कि दुल्हन इस शादी को लेकर खुश नहीं है। बताया कि बारातियों का स्वागत और सत्कार कर अच्छे से खातिरदारी की गई। शादी के मंडप में सात फेरे भी लिए गए, लेकिन ससुराल आने के बाद सुहागरात को उसके साथ ऐसा सलूक होने की उम्मीद नहीं थी, उसे बहुत पीटा गया है।

लहूलुहान दूल्हे को देख पुलिस वाले भी हैरान

कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने शनिवार को बताया कि ऐसा पहला मामला थाने में आया जब शादी के बाद विदा होकर ससुराल आई दुल्हन ने सुहागरात को दूल्हे को जमकर मारापीटा गया है। बताया कि घटना की सूचना पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और घटना की जांच कर दोनो को समझाया गया, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। बताया कि दूल्हे और दुल्हन के घरेलू मामले को पारिवारिक न्यायालय ले जाने की सलाह दी गई है। ये मामला वहीं से निपटेगा।

'