Today Breaking News

RSS प्रमुख मोहन भागवत कल आएंगे गाजीपुर, हथियाराम सिद्धपीठ में करेंगे दर्शन पूजन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया (RSS) मोहन भागवत का गाजीपुर जनपद के सिद्ध हथियाराम मठ पर दूसरी बार कल यानी बुधवार को आएंगे। यह आगमन उनका दो दिवसीय है। जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत हथियाराम मठ पर 19 जुलाई को रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस बात की जानकारी हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज ने दी।

उन्होंने बताया कि मोहन भागवत का आगमन 19 जुलाई को दिन में होना है। वह हथियाराम मठ परिसर के अंदर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभगिता करते हुए आध्यात्मिक सभा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मोहन भागवत के आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए कई पदाधिकारी भी उनके साथ आएंगे। जिसको लेकर तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही है।

मठ को पूरी तरह से सजा दिया गया है

पूरे मठ परिसर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन दिनों हथियाराम मठ में चातुर्मास कार्यक्रम के तहत पूजा और यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें मोहन भागवत भी शामिल होंगे। इसके अलावा मोहन भागवत के साथ 20 जुलाई को नवग्रह पूजा उनके द्वारा स्थापित नवग्रह वाटिका में किया जाएगा और उसके बाद वह यहां से अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।