Today Breaking News

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की बहन पर केस दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक और एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्तार अंसारी की बहन फहमीदा पर केस दर्ज किया है। मुख्तार की बहन फहमीदा पर नगर पालिका के अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के ईओ की तहरीर पर ये केस दर्ज किया गया है। ईओ की तहरीर पर मुहम्मदाबाद थाने में तत्कालीन सपा अध्यक्ष शमीम अहमद और फहमीदा पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पर सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर सरकारी जमीन हड़पने का केस दर्ज किया गया है।

बहन फहमीदा की सास के नाम दर्ज करा दिया गया

बताया जा रहा है कि नगर पालिका के कागजातों में हेराफेरी कर साल 2002 में फहमीदा और उसके पति एजाजुल हक ने सरकारी जमीन हड़प ली। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद वीरेंद्र कुमार राव की तहरीर के अनुसार मोहल्ला काजी टोला वार्ड नंबर-6 में नान जेडए की आराजी जो तालाब के रूप में कागजातों में दर्ज थी, उसे मुख्तार अंसारी की बहन फहमीदा की सास के नाम दर्ज करा दिया गया।

जमीन मुख्तार अंसारी की बहन के नाम करा दी गई

फिर बाद में यह जमीन मुख्तार अंसारी की बहन के नाम करा दी गई। जिसे बाद में प्लाटिंग कर 14 लोगों को बेच दिया गया। उक्त भूमि को टैक्स एसेसमेंट रजिस्टर में भी दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अधिशासी अधिकारी मोहम्मदाबाद के द्वारा थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद में 1 तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर शमीम अहमद तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मदाबाद और फहमीदा के खिलाफ धारा 420, 467 ,468 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

'