Today Breaking News

वाह! यह तोहफा तो बहुत खास है... नवभारत टाइम्स की तरफ से CM योगी को मिला बर्थडे गिफ्ट, देखते रह गए

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में नवभारत टाइम्स (navbharat times) कॉन्क्लेव के आयोजन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान संबोधन भी दिया। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर बात रखने के साथ ही देश और प्रदेश के विकास कार्यों पर भी बात रखी। हालांकि इस दौरान खास पल तब आया, जब उन्हें एक तोहफा दिया गया। एक ऐसा अनोखा तोहफा, जिसे देखकर खुद सीएम योगी के भी आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

फोटो: नवभारत टाइम्स (Navbharat Times) कॉन्क्लेव

दरअसल लखनऊ में नवभारत टाइम्स कॉन्क्लेव के 'दस साल, दस बदलाव' संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रुप की तरफ से तोहफा दिया गया। एनबीटी की ओर से मुख्यमंत्री को 5 जून 1972 की तारीख का नवभारत टाइम्स (navbharat times newspaper) अखबार फ्रेम कराकर दिया गया। असल में इस तारीख को सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पड़ता है।

नवभारत टाइम्स के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले कि अब नकारात्मक दृष्टि से लोग यूपी को नहीं देखते। पिछले छह-साढ़े छह साल में यूपी की इमेज बदली है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। इस बदलाव की शुरुवात 2014 से हुई, जब नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने। 2014 के बाद से भारत को सकारात्मक नजरिए से देखा जाता है। 

भारत को गंभीरता से सुना जाता है।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका, मीडिया। सबकी अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही रहती है। पिछले 6 साल में हमारी सरकार को काम का समय मिला। मैं ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 37 साल के बाद अपना कार्यकाल पूरा किया। सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो रही है।

'