घोसी में सपा की जीत पर गाजीपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मऊ के घोसी विधानसभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर गाजीपुर में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। कचहरी परिसर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे INDIA गठबंधन की जीत बताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाई दी।
प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर घोसी की जनता ने INDIA गठबंधन के समर्थित सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को भारी वोटों से जीतने का काम किया है। वहां की जनता ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। जिसके लिए वहां की जनता बधाई की पात्र है। अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
घमंडिया गठबंधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जीत
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया था और भारतीय जनता पार्टी के घमंडिया गठबंधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन की यह जीत आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ कर देगी। इस चुनाव ने 2024 लोकसभा चुनाव की भी दिशा और दशा तय कर दी है।
