Today Breaking News

Ghazipur News: ड्यूटी के दौरान घायल जवान की टूटी सांसें, पार्थिव शरीर लाया गया घर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल छनौरा कैम्प बालोद छत्तीसगढ़ में तैनात जवान जीतेन्द्र कुमार गौतम का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरांय गन्धू राजापुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों द्वारा लाया गया। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। वहां उपस्थित सभी की आंखें गीली हो गई।

जितेंद्र कुमार गौतम पुत्र मुरलीधर राम ड्यूटी के दौरान 1 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसका इलाज छत्तीसगढ़ में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान की मौत हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों ने शासकीय एंबुलेंस द्वारा जितेंद्र का पार्थिव शरीर उसके घर लाया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही वहां कोहरा मच गया घर की महिलाएं व पुरुष चीख चीखकर रोने लगी। मां उर्मिला देवी व पत्नी दीपमाला का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों के चित्कार से वहां उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई।

जितेंद्र 2011 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल में जवान के रूप में भर्ती हुआ था। एक सितम्बर को वह अपने जवान साथियों के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज छत्तीसगढ़ में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी 11 सितंबर को मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा उसका पार्थिव शरीर उसके घर लाया गया जहां स्थानीय पुलिस द्वारा उसे गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी दी गई।  इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय भाजपा नेता कृष्णानंद राय, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेंद्र सिंह यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जवान का अंतिम संस्कार गंगा घाट सुल्तानपुर पर किया गया, जहां जितेंद्र के पिता मुरलीधर द्वारा मुखाग्नि दी गई। जीतेन्द्र का कोई लड़का लड़की नहीं है।

'