Today Breaking News

भाई जाता था काम पर तो छोटा भाई भाभी के साथ करता था गंदा काम, रंगे हाथ पकड़ा फिर...

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बदायूं. (संवाद सूत्र) बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले किशोर का शव मिला था। इसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले का राजफाश करते हुए बताया कि किशोर की हत्या उसके सगे बड़े भाई ने की थी। हत्यारोपित भाई को शक था कि उसके छोटे भाई के संबंध उसकी पत्नी से हैं। इसके चलते उसने गमछे से गला कस कर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया था।

24 अक्टूबर को हुई थी हत्या
पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अक्टूबर की शाम बाजरा के खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला था। किशोर के गले में गमछा कसा हुआ था। किशोर के पिता ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया था। बताया था कि 23 अक्टूबर को वह घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया।

सूचना मिलते ही बिल्सी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के साथ ही एसपी देहात अजय प्रताप, सीओ सीपी सिंह के अलावा फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले में शुरू से ही ऐसी आशंका लग रही थी कि किशोर की हत्या उसके गांव के या किशोर के किसी नजदीकी व्यक्ति ने की है। इसी आधार पर पुलिस ने किशोर के मोबाइल को खंगाला। इससे कुछ सुबूत मिले। इसके बाद स्वजन से पूछताछ की गई। इसमें उसके बड़े भाई से भी पूछताछ की गई।

भाई बोला- मैंने गले लगते हुए देखा था
पूछताछ में उसका भाई टूट गया। उसने पूछताछ में बताया कि एक बार उसने छोटे भाई को अपनी पत्नी के गले लगते देखा था। इस पर उसने उसे समझाया था और रिश्ते खराब होने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं माना।

एक दिन रात में उसने देखा कि भाई पत्नी के साथ संबंध बना रहा है। इसी बात से वह नाराज था और मौका तलाश रहा था। 23 अक्टूबर को वह भाई को लेकर पड़ोस के गांव गया। इसके बाद लौटकर खेत पहुंचे। जहां चिलम में भरकर गांजा पिलाकर उसे नशे में कर दिया। उसके नशे में होने के बाद बाइक में पड़े गमछे को निकालकर उसी से उसका गला कस दिया। इसकी मृत्यु की पुष्टि होने के बाद खेत में ही शव छोड़कर घर पहुंच गया।

इस पूरे मामले के राजफाश में बिल्सी थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम की भी अहम भूमिका रही। वर्जन किशोर की हत्या के मामले में चार दिन तक गहन जांच पड़ताल की गई। इसमें उसके भाई पर शक था। पूछताछ में मृतक किशोर के भाभी से संबंध पाए गए। जिसके चलते उसके ही बड़े भाई ने गला कसकर उसकी हत्या की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सीपी सिंह, सीओ बिल्सी
'