Today Breaking News

दिल्ली से पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब यूपी में इन तीन स्टेशनों पर रुकेगी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, चंदौली. ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी पर्व पर रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल छह फेरे चलेगी। 02252 नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 11, 14 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं सात बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में 02251 पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 12, 15 व 17 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह सात बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

'